ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, सूतक काल भी नहीं होगा प्रभावी

श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, 12 अगस्त (बुधवार) को वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक दृष्टि से देश में कोई विशेष प्रभाव नहीं माना जाएगा। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि भारत में ग्रहण दृश्य न होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा और मंदिरों में पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी।

Halchal India News
4 अगस्त 2026 को 04:46 pm बजे 521
अपडेट: 4 अगस्त 2026 को 05:47 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, सूतक काल भी नहीं होगा प्रभावी
12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, सूतक काल भी नहीं होगा प्रभावी
हापुड़। श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, 12 अगस्त (बुधवार) को वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक दृष्टि से देश में कोई विशेष प्रभाव नहीं माना जाएगा। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि भारत में ग्रहण दृश्य न होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा और मंदिरों में पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी।
पंडित सुबोध पाण्डेय के अनुसार यह पूर्ण सूर्य ग्रहण विश्व के कुछ देशों में दिखाई देगा। ग्रहण का मुख्य पथ ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन के उत्तरी भाग, पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, उत्तरी रूस के कुछ हिस्सों तथा अटलांटिक महासागर के ऊपर रहेगा, जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
इसके अलावा कनाडा के अधिकांश क्षेत्रों, अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप के अधिकांश देशों, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका तथा रूस के अन्य हिस्सों में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।
ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:05 बजे प्रारंभ होगा। पूर्ण ग्रहण रात 10:29 बजे से शुरू होकर 11:17 बजे मध्य अवस्था में रहेगा तथा 13 अगस्त की मध्यरात्रि 12:05 बजे पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण का समापन रात 1:29 बजे होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण किसी प्रकार का सूतक-पातक दोष मान्य नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मंदिरों के कपाट निर्धारित समय पर खुलेंगे और नियमित पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य शुभ कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।
ज्योतिर्विदों ने लोगों से अपील की है कि सूर्य ग्रहण को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रांतियों पर विश्वास न करें। भारत में ग्रहण अदृश्य होने के कारण धार्मिक जीवन पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं माना जाएगा।

Total Solar Eclipse on August 12 Not Visible in India; No Sutak Period or Religious Restrictions, Says Astrologer

Hapur: A total solar eclipse will occur on Wednesday, August 12, 2026, coinciding with Shravan Krishna Paksha Amavasya. However, the eclipse will not be visible in India, and therefore no Sutak period or religious restrictions will be observed in the country, according to renowned astrologer Pandit Subodh Pandey of Shri Jyotish Karyalaya, Devalok Colony.
Pandit Subodh Pandey stated that the path of the total solar eclipse will pass over Greenland, Iceland, northern Spain, a small northeastern region of Portugal, parts of northern Russia, and the Atlantic Ocean, where the eclipse will be visible in its totality.
A partial solar eclipse will be visible across most European countries, the majority of Canada, northern parts of the United States (including Alaska and the northeastern regions), several countries in northwestern Africa, and other northern regions of Russia.
Astrologer Preeti Pandey explained that, according to Indian Standard Time (IST), the eclipse will begin at 9:05 PM on August 12. Totality will start at 10:29 PM, the maximum eclipse will occur at 11:17 PM, totality will end at 12:05 AM on August 13, and the eclipse will conclude at 1:29 AM IST.
She clarified that since the eclipse will not be visible from India, no Sutak or Patak period will be applicable. Pregnant women do not need to worry, and there is no requirement to close temples or suspend regular religious activities. Temple doors will open and close according to their normal schedules, and daily worship, rituals, and other religious ceremonies will continue without interruption.
The astrologers also appealed to the public not to believe in rumours or misconceptions regarding the eclipse. As the event will not be visible in India, it is not considered to have any religious impact on normal life or worship practices in the country.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K